प्रयागराज झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन की सरगर्मियां अब जोरों पर हैं। नामांकन दाखिल होने के बाद अब आरोप प्रत्यारोपो का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी के पुरानी पेंशन मुद्दे को हल्के में लेने पर अब तक जीत की हैट्रिक लगा चुके माध्यमिक शिक्षक संघ के उम्मीदवार सुरेश त्रिपाठी का आक्रोश फट पडा । शिक्षक एमएलसी रहे सुरेश त्रिपाठी ने शिक्षकों की दुर्दशा का जिम्मेदार सरकार को ठहराया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि जो अपने विद्या मंदिरों के शिक्षकों की दुर्दशा नहीं सुधार सकते, वित्तविहीन शिक्षकों का हित क्या करेंगे ? उनके तीखे प्रश्न यहीं नहीं रुके। उन्होंने सरकार की मंशा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब 60 वर्ष तक राष्ट्र की सेवा करने वाले शिक्षकों को पेंशन नहीं तो 5 वर्ष के लिए चुने गए सांसद-विधायकों को पेंशन क्यों लागू है? उन्होंने कहा आज तक काटे जा रहे अंश दान का कोई पता नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights