Mon. May 25th, 2026

कालपी (जालौन)। उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कालपी के उप जिला अधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस से उनके कार्यालय में मुलाकात करके हस्तनिर्मित कागज उद्योग की समस्याओं के बारे में उनसे विस्तृत वार्ता की।
उप जिलाधिकारी ने हस्तनिर्मित कागज उद्योग में कैसे कागज बनता है तथा कहां-कहां इसकी बिक्री होती है तथा क्या-क्या समस्याएं हैं उन्होंने पूछा हम लोगों ने सभी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उप जिला अधिकारी अभिषेक कुमार ने उप्र हाथ कागज निर्माता समिति के लोगों को आश्वासन दिया की उद्योग से संबंधित कोई समस्याएं हो मुझे अवश्य बताएं मैं उनका निराकरण करने की कोशिश करूंगा इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, रवीन्द्र नाथ गुप्ता, विनीत गुप्ता आदि ने मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights