Mon. May 25th, 2026

कुठौंद (जालौन)। बांगलादेश की आजादी को लेकर हुये भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की विजय के साथ ही 93 हजार पाकिस्तनी सैनिकों के समर्पण करने को लेकर हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। जिसको लेकर शुक्रवार को जनपद जालौन के ग्राम पंचायत हदरुख में शहीद स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत हुई थी। जिसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध के बाद 93 हजार हजार पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के आगे आत्म समर्पण करने को विवश हो गयी थी।
विजय दिवस का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल अमित इस्सर, कर्नल वीपी शर्मा, यशवंत सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी, क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, समाजसेवी संजय सिंह, स्कॉर्र्डन लीडर आरके सिंह, कर्नल रामपाल, संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन मास्टर सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच, सचिव कैप्टन गंगाराम पाल, संगठन सचिव कैप्टन महेंद्र सिंह राजावत उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर आशाराम दोहरे, संयोजक केदार सिंह भदौरिया, झल्लू भदौरिया संचालक महेंद्र पाटकर मृदुल श्रीमती सुनीता तोमर, ग्राम प्रधान हदरुख अवधेश वर्मा के साथ अनेकों सेना के आला अधिकारी व जवान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights