Mon. May 25th, 2026

उरई (जालौन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में शुक्रवार को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वधान में संकल्प योजना के अंतर्गत राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022 कौशलाथॉन का आयोजन किया गया जिसकी थीम थी कि ‘‘अब कौशल की होगी पहचान मिलेगें अवसर और सम्मान’’। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने फीता काटकर किया।
विधायक ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की साथ ही उन्होंनें उत्तर प्रदेश सरकार एवं व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगितायें समय समय पर होती रहनी चाहिए। जिससे छात्रों का तकनीकि कौशल का विकास होता है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य हेतु नया आयाम प्राप्त होता है। इस प्रतियोगिता में लगभग 12 व्यवसायों के प्रतिभागियों को अपने कौशल को पहचानने का अवसर दिया गया। इस प्रतियोगिता में अभ्यर्थियों का चयन जूरी द्वारा किया गया। जिसमें से प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को विधायक द्वारा क्रमशः 1000, 800, 600, 400 रुपए एवं 200 रुपए का नकद पुरस्कार एवं गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉज मेडल के साथ-साथ उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम के नोडल प्रधानाचार्य डा. नूपुर कश्यप, प्रधानाचार्य रमेश कुमार (कोंच) व केके चतुर्वेदी कार्यदेशक, केके निरंजन कार्यदेशक, हरगोविन्द कार्यदेशक, गिरजेश कुमार द्विवेदी कार्यदेशक एवं अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights