टहरौली। जिला झांसी थाना उल्दन कस्बा ग्राम धवारी से चलकर आई महिला ललिता ने बताया कि मैं 2 दिन तक उल्दन थाना के चक्कर काटती रही लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं की गई तो फिर आज मैने पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली के समक्ष प्रार्थना पत्र सौंप कर बताया कि साहब मिट्टी के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की गई मुझे न्याय दिलवाने की कृपा करें

जब वह थाने में शिकायत लेकर गई तो उसकी सुनवाई नहीं हो रही है आए दिन उसके ससुराली जन जेठानी जेठ उसके साथ मारपीट करते रहते है उसकी दो बेटियां भी है उसे अपनी बेटियों के भविष्य का खतरा सता रहा है उसका पति भी उसका साथ नहीं दे रहा है

उल्दन थाना कि बात कही जाए तो कोई ये नई बात नही है उल्दन थाना मे अक्सर ये देखने को मिलता रहता है कि हमारी कोई सुनवाई नही हुई या हमारी एप्लीकेशन नहीं ली ये कोई नई बात नही है जिससे आज मैने पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली से न्याय कि गुहार लगाई

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights