कोटरा (जालौन)। बुधवार को जल संस्थान में कार्यरत धनकुरा नामक महिला रोज की तरह बरसार मार्ग से कोटरा स्कोटी से आ रही थी तभी अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। दर्दनाक घटना घटने के बाद पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही की और महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जल संस्थान में कार्यरत धनकुरा रोज की तरह स्कूटी से जा रही थी तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक नंबर यूपी 81 डीटी 7374 के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गयी। दुर्घटना ग्राम बरसार के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कोटरा-उरई मार्ग पर ट्रकों का आवागमन ज्यादा रहता है और ट्रक चालक मनचाही रफ्तार से ट्रकों को चलाते हैं। ट्रक चालक की गति पर कोई रोकथाम नही है जल्दी से खनन करने के लिए और ट्रक लोड करने के चक्कर में रफ्तार तेज करते हैं और कई जानवर और इंसान तक की जान चली जाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights