झांसी। मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में डॉ एम एस निगम की अध्यक्षता एवम राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में आज यशस्वी जिलाधिकारी माननीय रविन्द्र कुमार को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया।

हाल ही में जिलाधिकारी झांसी की काफी टेबिल बुक ” माउन्ट एवरेस्ट” का विमोचन तमिलनाडु के राज्यपाल कुलाधिपति आर एन रवि द्वारा राजधानी में किया गया।

अशोक अग्रवाल काका ने कहा नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान को आगे ले जाकर एवरेस्ट से पानी बचाओ की अपील करने वाले प्रशासनिक अधिकारी का सम्मान करते हुए संस्थान गर्वित है।

संस्थान की वरिष्ठ सदस्य डॉ ज्योति वर्मा एवं डॉ डी के ओमर के साथ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कन्वीनर द्वारा माननीय को शॉल ओढ़ाकर एवम श्री फल के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights