गोयनका पब्लिक स्कूल पंचकुइयां के चेयरमैन ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता, टाइगर पॉप अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य, मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के विशिष्ट आतिथ्य में दि ग्रेट नटराज डांस एकेडमी का शुभारंभ सरस्वती माता की मूर्ति पर पुष्पांजलि एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आरम्भ में अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्या पूजा मल्होत्रा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि इण्डिया बेस्ट डांसर सीजन वन के विजेता अजय सिंह जिन्हें विनर होने के पश्चात अब टाइगर पॉप की उपाधि मिली है ने अपने सम्बोधन में बताया कि झांसी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही यहां प्रतियोगिता व डांस क्लासेज लगाने के उनके सपने को साकार करने का कार्य गोयनका पब्लिक स्कूल करता दिख रहा है। उन्होंने नन्हें बच्चों में से एक की डांस प्रस्तुति करा कर कार्यक्रम व डांस एकेडमी का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका ने दि ग्रेट नटराज डांस एकेडमी में बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु साधुवाद दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अशोक सेन पूरी विद्यालय टीम के साथ शुभारंभ के सुअवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या पूजा मल्होत्रा ने व सभी के प्रति आभार विद्यालय निदेशक गौरव अग्रवाल ने व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights