टहरौली (झांसी)। थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ समाधान दिवस में कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र आए तीनों प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष दो प्रार्थना पत्र को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तुरत निस्तारण करने के लिए बनाई गई शिकायतकर्ता रामनरेश पुत्र संतराम निवासी पिपरा ने गाटा नंबर 490 पर जबरदस्ती कब्जा करने के संबंध में दिया।

वही दूसरा प्रार्थना पत्र चंद्रभान निवासी ग्राम नौटा ने मधुपुरा स्थित खेत की मेड पर कब्जा करने हेतु दिया तीसरा प्रार्थना पत्र ग्राम खिलाबारी निवासी मातादीन ने जवरन सेक्टर जोतने के संबंध में दिया था जिसका निस्तारण किया गया थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार दीपक कुमार थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुरील अतिरिक्त निरीक्षक एमपी सिंह और राजस्व विभाग के कानूनगो लेखपाल उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights