झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद सहित उनके परिजनों सहित आधा दर्जन लोगों पर गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी सीपरी बाजार थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज होने की बात पर अनभिग्यत जाहिर करते हुए कहा की उन्हे जानकारी नहीं है। इधर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह से मोबाइल पर जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक मसीहा गंज निवासी सुदेश बैरी पत्नी रविंद्र ने सीपरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उसकी जमीन अपने नाम कराकर उसे दी गई चैक क्लियर नही हुई और करोड़ो रुपया हड़प लिया। अपने पैसे मांगने पर अवैध रुपयों की मांग की ओर धमकी देते है। पुलिस ने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्र पाल सिंह यादव, शिशुपाल, छत्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, ज्ञानवती, सत्यभान, आशाराम आदि के विरुद्ध धारा 420,386,467, 468, 471, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights