गुरसरांय(झांसी)। प्रतिभा शर्मा उर्फ कोंच वाली तहसील स्तरीय सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं जबकि उपाध्यक्ष पद पर देवकीनंदन उर्फ राजू पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर कुल 12 मतों में से 9 मत राजू पटेल पाकर उपाध्यक्ष पद कब्जाने में सफल रहे हैं निर्वाचन अधिकारी ने विधिवत अध्यक्ष श्री मति प्रतिभा देवी और उपाध्यक्ष राजू पटेल को निर्धारित समय के बाद 4:15 बजे शाम को विजय श्री का प्रमाण पत्र दिया और चुनाव की घोषणा की। आज क्रय विक्रय गुरसराय परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के रुप में पुलिस तैनात रही और शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश शासन से नामित डायरेक्टर सुखलाल कुशवाहा और निर्वाचित डायरेक्टर रामकुमार पटेल दखनेश्वर, शिखा शर्मा, पुष्पेन्द्र दुबे, मोहनलाल, सत्यप्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक एडवोकेट अशोक चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह, सुखदेव व्यास, प्रमोद रावत, विजयकरण पटेल, अनिल तिवारी, हरप्रसाद पटेल, आलोक पांडे, अवधकिशोर रिछारिया, अमित कुमार जैन प्रधान टहरौली समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं और शुभचिंतकों ने अध्यक्ष सहित सभी निर्देशक मंडल को माल्यार्पण कर स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

 

सास बहू ने मर्यादा का किया पालन

क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड में भाजपा के झांसी जिला के युवा तेजतर्रार नेता नीरज शर्मा की माताजी प्रतिभा शर्मा उर्फ कोंच वाली जहां निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई वहीं इनकी बहु भी शिखा शर्मा डायरेक्टर निर्वाचित हुई हैं यहां बता दें निर्वाचित डायरेक्टर मंडल ही अध्यक्ष को चुनता है लेकिन निर्देशक मंडल में बुंदेलखंड की संस्कृति और परंपरा का यहां जिंदा उदाहरण देखने को मिला कि बुजुर्ग सासु मां के पक्ष में बहु शिखा शर्मा सहित सभी निर्देशक मंडल ने इतिहास में पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु बुजुर्ग प्रतिभा शर्मा उर्फ कोंच वाली को चुना जिससे यहां रामराज का कार्यकाल के रुप में परंपरा संस्कृति का आदर्श रूप एक उदाहरण बनकर आज के राजनेताओं के लिए एक उदाहरण बना है।

रिपोर्ट अंकित गौतम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights