टहरौली कस्बे में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब टहरौली खास में एक घर मे खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई जिससे पूरे मुहल्ले में हड़कम्प मच गया खबर फैलते ही बस्ती के लोग उस घर की तरफ भागने लगे जँहा पर आग लगी थी और देखते ही देखते सिलेंडर की आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे घर में रखे सिलेंडर ने पूरे घर को जलाकर खाक कर दिया l
पुलिस को आग की सूचना मिली तत्काल थानाध्यक्ष टहरौली दिनेश कुमार के साथ एसआई हरनाम सिंह ने मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पहले घर के भीतर मौजूद लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल उनकी जान को बचाया आस पास घनी आबादी को देख अनहोनी के खतरे के डर से बिना अग्निशमन गाड़ी का इंतजार किए तुरंत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ एसआई हरनाम सिंह एवं कुछ ग्रामीणों के साथ साहस दिखा सिलेंडर को घर से बाहर निकाल कर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया इसके बाद घर मे लगी आग पर काबू पाया गया घटना से परिजन सहमे नजर आए आस वंही थानाध्यक्ष के साहस को लोग सलाम कर रहे है वंही लोगो का कहना है कि थाना प्रभारी टहरौली बहुत ही साहसी है और लोग उनकी सराहना करते नजर आ रहे है
रिपोर्ट- संजय कुशवाहा
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…