वो कहावत सच है।
समय समय की बात है, समय होत बलवान

कभी 40 रुपये के लिए तरसे थे देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षक,मेहनत लाई रंग आज है करोड़ों के मालिक ।

आसान नहीं हैं खान सर बनना, संघर्ष के बदौलत बने करोड़ों बच्चों के चहेते, छात्रों के प्रिय शिक्षक ‘खान सर’ की कहानी जानिए।

पटना के फेमस खान सर ने बहुत संघर्ष किया है तब आज की तारीख में कामयाब की बुलंदियों पर विराजमान हैं और आज वे देश के सबसे लोकप्रिय टीचर बन गए हैं। खान सर ने काफी संघर्ष के बदौलत के इतनी बड़ी मुकाम हासिल की है और वे करोड़ों बच्चों के लिए भगवान से कम नहीं हैं।

यूट्यूब के जरिए बनाई अपनी पहचान

यूट्यूब के जरिए आंसर का नाम एक अलग मुकाम पर है ऐसा शायद ही कोई जनरल एग्जाम की तैयारी करने वाला अभ्यार्थी होगा जो आंसर को नहीं पहचानता होगा जानता होगा इनके पढ़ाए गए कई वीडियो में छोटे-छोटे क्लिप को काटकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं और उसी टाइम के लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ जाती है|

लॉकडाउन में हुए थे प्रसिद्ध

खान सर ने साल 2019 में खुद का यूट्यूब शुरू किया था। आज उनके यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा सब्‍सक्राइबर्स हैं। खान सर के पढ़ाने का मजाकिया अंदाज़ और अनुठा तरीका बच्चों को खूब पसंद आता है। वह करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान इतनी सुलभता से पढ़ाते हैं कि बच्चे उनके फैन हैं।

बच्चों के है पहली पसंद

बताते चलें कि खान सर अपने शिक्षण शैली के अलावा कई बार अपने कथित विवादित बयानों के वजह से चर्चा में रहे हैं। उन्होंने ने मुस्लिम वर्ग के बच्चों के बारे में ‘पंचर सांटने’ वाला बयान दे दिया था कभी आरआरबी एनटीपीसी नतीजे में गड़बड़ी के विरोध और बच्चों को अपने पक्ष के लिए लड़ने और आंदोलन करने के तौर-तरीके को समझाने के चलते निशाने पर आते रहे हैं।

खान सर के खिलाफ प्रशासन ने केस दर्ज किया था। इन विवादों और तमाम विरोधों के बाद भी उनकी लोकप्रियता और बढ़ती गई और उन्होंने कभी भी अपने फीस में वृद्धि नहीं किया है। खान सर ने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कोचिंग में एक साल का फीस काफी कम आता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights