झांसी। मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता एवम राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में आज सदर बाजार में रानी लक्ष्मी बाई चौराहे पर उनकी प्रतिमा तले उनकी जन्म की तिथि पर उन्हें नमन करते हुए सलामी दी गई।

आरम्भ में वन्दे मातरम् से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात रानी तेरा वो बलिदान – याद करेगा हिन्दुस्तान , रानी झांसी अमर रहे – अमर रहे आदि नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा । रानी झांसी को नमन करते हुए उन्हें प्रतिमा तले सलामी दी गई ।

बारिश का मौसम होते हुए भी निश्चित समय पर 19 तारीख को दी जाने वाली मासिक सलामी दे कर रानी झांसी को नमन किया गया।

 इस अवसर पर अभिषेक देव, राम किशन , महेश माली , राजकुमार , रसीद भाई , विनोद कुमार गौतम , हृदय कुमार जैन , रामकिशन अहिरवार आदि आम जन ने विशेष रूप से भागीदारी की। संचालन व सभी के प्रति आभार संस्थान के सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights