Mon. May 25th, 2026

उरई। मानकों को ताक पर रखकर नगर की मुख्य सड़क पर खड़े किये गये डिवाइडर से आये दिन दोपहिया व चारपहिया वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त होने के मामले को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संज्ञान लेते हुये लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करते हुये स्पष्ट रूप से कहा कि नगर पालिका द्वारा नगर की मुख्य सड़क पर खड़े किये गये डिवाइडरों का यदि बगैर अनुमति निर्माण कराया गया है तो उनको तत्काल तुड़वाया जाये ताकि आये दिन घटित होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। साथ ही उन्होंने लोनिवि के एक्सईएन से यह भी कहा कि वह नगर की मुख्य सड़क के चैड़ीकरण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाये ताकि नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights