Mon. May 25th, 2026

उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के धरगुवा के ग्राम प्रधान ने दबंगई करते हुए पंचायत सहायक से किसी बात को लेकर अभद्रता कर दी। इसी बात को लेकर आक्रोशित पंचायत सहायक दर्जन भर की संख्या में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम प्रधान की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


उरई तहसील के ग्राम धरगुवा में तैनात महिला पंचायत सहायक ने ग्राम प्रधान पर अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पंचायत सहायक अपने दर्जनभर महिला साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत डीएम व डीपीआरओ को शिकायती पत्र के माध्यम से की। शिकायती पत्र में पंचायत सहायक रूबी राजपूत ने बताया कि वह ग्राम धरगुवा में पंचायत सहायक के रूप में तैनात है। जब वह पंचायत भवन पहुंची, तो ग्राम प्रधान राम सिंह राजपूत ने पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। जिसका उसने विरोध किया, तो ग्राम प्रधान ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की और पंचायत कार्यालय से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि गांव में विकास कार्यो के लिए पंचायत भवन में डोंगल लगाया जाना है। जिसे ग्राम प्रधान प्राईवेट व्यक्ति से लगवाना चाहता है। जबकि शासनादेशों के अनुसार यह कार्य पंचायत सहायक को सौंपा गया है। प्राइवेट व्यक्ति द्वारा यह कार्य करवाकर ग्राम प्रधान विकास कार्यो में धांधली करना चाहता है। इस मामले में जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। इस दौरान कविता राजपूत, दीक्षा राजपूत, समीक्षा दुबे, रीता राजपूत, छाया देवी, निधि यादव, नेहा, पंकज सिंह, शिखा आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights