टहरौली तहसील में तीन गणपति की उपस्थिति में महासमाधान मेला सम्पन्न

टहरौली। धार्मिक ग्रंथों में हमने लिखा व पढा है कि सिद्ध विनायक के दरबार मे अर्जी लगाने पर मनोकामना पूरी हो जाती है। किन्तु आज टहरौली में सम्पूर्ण समाधान शनिवार को विशाल मेला के रूप में आम जनता की हजारों की भीड़ देखकर ऐसा लग की श्री गणपति बप्पा के यंहा अर्जी लगाने के बाद भी समाधान नही होता है। आज वो परेशान दिखाई दिया। हर व्यक्ति प्रार्थना पत्र लेकर समाधान दिवस रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए घण्टो इंतजार करता रहा। रजिस्ट्रेशन की टेबल छः व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वो रजिस्ट्रेशन करने में कम पड रहे थे।

आज झाँसी जिले के सम्पूर्ण कार्यालय के बड़े अधिकारी व छोटे कर्मचारी गाड़ी लेकर आए थे। गाड़ी का पेट्रोल, डीज़ल व अधिकारियों का टीए, डीए का कुल पैसा आज करीब दो लाख से अधिक ख़र्च का अनुमान लगाया जा सकता है। टहरौली तहसील समाधान दिवस में जिले के मुखिया गणपति बप्पा अवनीश कुमार जिलाधिकारी झाँसी, जिले के पुलिस मुखिया गणपति राजेश एस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी, जनता के द्वारा सुनी गईं गणपति बप्पा व डॉ रश्मि आर्य मऊरानीपुर विधायिका आकर्षक के केन्द्र बिन्दु थे।

समस्या सुनाने आए महानुभाव के लिए बैठने हेतु लाल कुर्सियां डालकर बैठने पर स्वागत करते हुए एक-एक महानुभाव की प्रार्थना (अर्जी) सुनकर शिकायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर निराकरण हेतु भेज दिए गए। आज के मेले की भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है। कि जिस विभाग की शिकायत होती है। वो विभाग समस्या को हल नही कर सकता। उनके न्याय प्रदान नही कर पा रहा है l यदि प्रत्येक विभाग के अधिकारी-गण शिकायत करता को न्याय प्रदान कर देते तो आज उसे आज इतनी परेशानी नही होती।

आज इस मेले में इतनी भीड़ इकठ्ठी हुई उसे देखकर जिले के गणपति बप्पा अवनीश कुमार जिलाधिकारी महोदय (झाँसी) सोच रहें होंगे जिले के सम्पूर्ण सरकारी विभाग के अधिकारी-गण समस्या न सुनकर समस्या बढ़ाने में सहयोग कर रहे है। जनता कि शिकायत से घबराकर अधिकारी-गण गोल-मोल जबाब देकर समस्या बड़ा देते है। आज गणपति बप्पा अवनीश कुमार जिलाधिकारी (झाँसी) के समक्ष 139 अर्जी लगाई गईं और अर्जी में लिखी मनोकामना पूरी करने के लिए गणपति बप्पा से आशीर्वाद माँगा।मेले में पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी-गण, राजस्व विभाग अधिकारी-गण कर्मचारियों-गण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी-गण, डीपीआरओ व उनके कर्मचारी गण (पंचायत विभाग) खण्ड विकास अधिकारीगण व कर्मचारी-गण, लघु सिचाईं, लोकनिर्माण विभाग, जनसूचना विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, नगर विभाग, पशु विभाग, जल संस्थान विभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ,जिला पूर्ति विभाग, सैम्पल विभाग, विजिलेंस विभाग, के अधिकारी व कर्मचारी-गण घूम-घूम कर अपनी -अपनी विभाग की शिकायतकर्ता को दबाने में लगे रहे।

इसमें मेले में प्रधानमंत्री आवास हेतु स्टॉल, स्वास्थ्य विभाग की दवाइयां वितरण, स्टॉल के साथ कई प्रचार के स्टॉल लगे हुए थे। अंत मे भारत का अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों की मांगो को लेकर गगनभेदी नारों के साथ गणपति बप्पा जिलाधिकारी झाँसी को मांग पत्र दिया। जिसे पूरा करने की मनोकामना कीआज पूरे भारत वर्ष में सिद्धविनायक गणपति बप्पा के दरवार का शुभारंभ हुआ जो दस दिन तक चलेगा इस कारण गणपति बप्पा के (जिलाधिकारी) दरबार में 139 अर्जियां लगाई गई। जिसे गणपति बप्पा (जिलाधिकारी) पूरा कर पाएंगे कि नही।

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights