Mon. May 25th, 2026

डीएम की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस में प्रस्तुत हुई 93 शिकायतें, 9 का निस्तारण


कालपी (जालौन)। जिलाधिकारी जालौन चांदनी सिंह की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 93 शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिसमें कुल 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
कालपी तहसील सभागार में सुबह 10 बजे से समाधान दिवस संपंन हुआ में शिकायतकर्ताओ द्वारा दिये गये शिकायत को क्रमशः जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बारी बारी से सुना व संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का आदेश दिये इतने ही नही उन्होंने जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता व भौतिक सत्यापन कर समाधान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुहल्ला राम चबूतरा कालपी निवासी एनुल हसन मंसूरी ने बंदरों के प्रकोप, पेयजल व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान कीरतपुर पवन दीप निषाद ने ग्राम पंचायत कीरतपुर मे संचालित आस्थाई गौशाला मे विद्युत केबिल बलवाने एवं पी.डब्लू.डी तृतीय द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान के तहत हो रहे कार्य जो मानक विहीन की जांच करवाने एवं परिवहन विभाग द्वारा संचालित मगरौल झांसी डिपो को पुनः चालू कराने की मांग जिलाधिकारी चांदनी सिंह से की है इसी प्रकार प्रबल सिंह निवासी रावगंज कालपी ने भवन कर तथा भवन निर्माण के मामले की शिकायत प्रस्तुत की। हनीफ खान निवासी गाड़ीखाना कदौरा ने विपक्षी द्वारा जमीन में कब्जे की शिकायत की। निधि पुरवार निवासी मोहल्ला नई बस्ती राम चबूतरा ने बिजली का मीटर 4 महीने से खराब होने की शिकायत की। तेजराम निवासी ग्राम चमारी में धर्मस्थल के प्लाट पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। गुड्डी निवासी मोहल्ला हरीगंज के द्वारा आवासीय मकान में अवैध कब्जे का मामला उठाया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुये जिसमे 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, सीओ राम सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, एडीओ संदीप कुमार गुप्ता, जल संस्थान अवर अभियंता एसपी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधिकारी रिषभ कुमार , लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह, कालपी कोतवाली क्राईम इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह, कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा, आटा थाना प्रभारी निरीक्षक , चुरखी, सिरसा कलार एसआई विजय द्विवेदी के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights