झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने एलएलबी के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एलएलबी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होकर परीक्षाएं 23 जनवरी तक चलेगी। इसमें लगभग दो हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होगें। परीक्षाएं दो पाली में होंगी। पहली पाली में सुबह 09 से 12 बजे तक परीक्षाएं चलेंगी। दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच परीक्षाएं होंगी।

इस संबंध में बताया गया कि एलएलबी की परीक्षाएं बीयू के परीक्षा केंद्र पर होंगी। यह जानकारी बुंदेलखंड महाविद्यालय के एलएलबी के विभागाध्यक्ष एल.सी साहू ने दी।

रिपोर्ट पंजाब सिंह यादव

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights