टहरौली तहसील के ग्राम सिलोरी में 11000 विद्युt लाइन का तार टूटने से फसल जलकर खाक हो गई। ग्राम सिलोरी के किसान मनोहर लाल की लगभग 1.5 बीघा गेहूं की फसल में तार टूटकर गिर जाने से किसान की फसल जलकर राख हो गई
वही किसान ने आरोप लगाकर कहा कि बिजली विभाग को कई बार तारों के बारे में शिकायत कर बताया कि ढीले तारों को सही करवाया जाए लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से फसल बर्बाद हुई है तार अभी भी झूल रहें हैं विद्युत लाइन की चपेट में आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड एवं 112 नंबर पर दी गई लेकिन सूचना देने पर भी शासन प्रशासन के द्वारा कोई भी मदद करने नहीं आया ग्रामीणों ने आग को बुझाकर आग पर काबू पाया

रिपोर्ट अंकित गौतम 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights