Mon. May 25th, 2026


जालौन (उरई)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्माण दिवस के रूप में मनाई गई। जन अधिकार पार्टी ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में लगी मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
जन अधिकार पार्टी के मंडल सचिव बृजमोहन कुशवाहा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है। 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु हुई थी। हर साल 6 दिसंबर के दिन उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए काम किया और दबे, कुचले वशोषित समाज को उचित सम्मान व स्थान दिलाया। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंडल उपाध्यक्ष बालकराम दोहरे ने डॉ. अंबेडकर को शोषित समाज का मसीहा बताते हुए कहा कि समाज में जो बदलाव दिख रहा है वह उनके ही प्रयासों का नतीजा है। पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के कार्यालय में लगी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष शिवकुमार, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा एड., कोषाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights