कालपी (जालौन)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस की अध्यक्षता में और नवांगतुक क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेन्द्र पचौरी की मौजूदगी में तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 40 शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिन्हें एक निशिचत समय में निस्तारित किये जाने पर जोर दिया गया।
तहसील सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू हुए समाधान दिवस में फरियादियों के द्वारा प्रस्तुत अपनी अपनी शिकायतों को एसडीएम ने बारी बारी से सुना। उन्होंने जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिये कि मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमे किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मोहल्ला सदर बाजार निवासी कमल कुमारी ने विपक्षियों द्वारा दुकान में अवैध कब्जा करने की शिकायत की। सिद्धार्थ नगर कदौरा निवासिनी लीलावती ने किसान सम्मान निधि की धनराशि दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कांशीराम कालौनी निवासी चंद्र प्रभा ने प्रार्थना पत्र देते हुए विपक्षी गण उत्पीड़न करके परेशान कर रहें हैं। ग्राम गोराकला निवासी रामकिशन ने बताया कि हमारी आराजी की जमीन में कब्जे कर रहे हैं।
इस मौके पर विशेष रूप से तहसीलदार सुशील कुमार, नायाब तहसीलदार राजेश कुमार पाल, नीलमणि सिंह, अरदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी कदौरा मनोज कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, जल निगम के सुपर वाईजर सिद्धनाथ तिवारी, नलकूप बिभाग के अवर अभियंता रोहिणी लहौरिया, मनोज कुमार,उपखंड अधिकारी आदर्श राज, पूर्ति निरीक्षक याकूब हसन, जल संस्थान के अवर अभियंता एसपी सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अंकित सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपाल जी द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार यादव, कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक उदय वीर सिंह, आटा चुरखी,कदौरा के थानेदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।