झांसी वार्ड नंबर 29 में भरत सेन नगरा के नेतृत्व में किया गया भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन।

झाँसी। नगर निकाय चुनाव का आगाज होते ही भारतीय जनता पार्टी ने झांसी की कमान बेबी रानी मौर्य के हाथों में सौंप दी। झांसी निकाय चुनाव की प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने आज वार्ड नं 29 नैनागढ़ द्वितीय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नैंसी गार्डेन में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी भरत सेन नगरा के चुनाव के नेतृत्व में किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी झांसी एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की झांसी में निश्चित ही जीतेगी कारण जिस प्रकार जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को अब तक मिलता चला आ रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह जिस प्रकार दिख रहा है मुझे विश्वास है भाजपा सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर सफल होगी और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत भी सफल होगी हमको केवल महापौर ही नहीं वार्ड भी जीतने होंगे कारण हर बूथ तक हमारी रणनीति तय है संगठन हर बूथ जीतेगा हर वार्ड जीतेगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता मेयर रामतीरथ सिंघल ने किया और उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मैने झांसी की जनता का सेवक बनकर कार्य किया और आगे इसी तरह जनता की सेवा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में करता रहूंगा।

भाजपा से महापौर के अधिकृत प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री बिहारी लाल आर्य ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे। कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा। भारतीय जनता पार्टी में आप जैसे सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा को नई सफलताएं प्राप्त हो रही हैं जिसका जीता जाता उदाहरण उदाहरण आप 2014 से देख ही रहे हो। पहले कहा जाता था कि एक बार भाजपा की सरकार एक बार कांग्रेस सरकार लेकिन हमारी प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। भाजपा ने राष्ट्रभक्ति को हमेशा सर्वोपरि ही माना है अगर हम पूर्व सम कालखंड को देखें तो आपको नजर आएगा कि वैश्विक दृष्टि पर भारत को कोई सम्मान नहीं मिलता था लेकिन 2014 के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार में नेतृत्व में हमारे देश को सम्मान की नजर से देखा जाता है इसका उदाहरण जी-20 की मिली अध्यक्षता है मोदी जी का सपना नया भारत श्रेष्ठ भारत बनाना है।

कार्यकर्ता सम्मलेन का आभार व्यक्त भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी भरत सेन नगरा ने किया उन्होंने कायकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मैंने अपने वार्ड में सिर्फ 2 साल ही कार्य कर पाया  क्योकि बाकि दिन तो हम सब कोरोना महामारी से जूझे रहे थे। मै  भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को फिर से विश्वास दिलाना चाहता हूँ वार्ड के सर्वत्र विकास के लिए हमेशा सेवा करता रहूँगा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights