उरई (जालौन)। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने एक निजी भेंटवार्ता में बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के परीक्षार्थियों के लिये 74 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 44 हजार 400 परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की सुचिता बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। साथ ही उरई स्थित राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर 13 आपित्तयां आयी है जिसमें बच्चों के आवंटन व भौगोलिक स्थिति का उल्लेख किया गया है।
प्रयागराज यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को संपादित कराने के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 21 हजार व इंटर मीडिएट में 23 हजार 400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसमें प्राइवेट व रेगुलर छात्र शामिल हैं। सभी परीक्षार्थियों के लिये जनपद में पिछले वर्ष के मुकाबले चार और विद्यालयों को शामिल किया गया है। परीक्षा केंद्र बनाये गये परीक्षा केंद्रों की संख्या 74 है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले पिरौना व अकोढ़ी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सुचिता बनी रहे इसके लिये सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी संपादित करायी जायेगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिये जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया जायेगा ताकि परीक्षा केंद्रों से आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो सके।
डीआईओएस ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर 13 आपत्तियां आयी है जिसमें बच्चों की संख्या के साथ ही भौगोलिक मामले को दर्शाया गया है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वह बगैर किसी दबाब में आये मानसिक रूप से तैयार होकर परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणांचल में कई विद्यालय ऐसे हैं जो मानक के अनुसार नहीं है जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकता है।
