झांसी में जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशाशन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते आज एसडीएम टहरौली स्वेता साहू द्वारा बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रक को वमनुआ और परसा हिरासत में लेकर कार्यवाही की। जिसके पास कोई प्रपत्र न होने पर उसे टहरौली पुलिस के सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही की गई खनन माफियाओं पर लगातार बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

टहरौली में अवेध खनन के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी बनी हुई है। जिससे बालू का परिवहन करते हुए दो ट्रक जिसका नंबर क्रमांक up 93 AT 8899 एवं दूसरे का नंबर क्रमांक यूपी 93 सीटी 2586 को रोका । और प्रपत्र दिखाने को कहा। लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज न होने पर उसे हिरासत में लेकर टहरौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वही खनन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। उक्त कार्यवाही के बाद खनन माफियाओ में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights