दो सौ लाख से कायाकल्पित होंगे जिले के नगरीय क्षेत्रों के 54 विद्यालय
उरई (जालौन)। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत 54 नगरीय क्षेत्र में अवस्थित परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किये जाने हेतु नगरीय क्षेत्र, नगर पंचायत के परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्पित किये जाने हेतु एलएडीएफ से 200 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बीएसए ने बताया कि नगरीय विद्यालयों के सुंदरीकरण, कायाकल्पित किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग (प्रा.ख.), ग्रा.अभि.वि., डीएलसीएफ (जिला श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लि. उरई मुख्या- प्रतापगढ़), यूपी सिडको जालौन आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा नगरीय विद्यालयों को कायाकल्पित, मरम्मत कार्य कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गयी है।
जिसमें नगर उरई के 13 परिषदीय विद्यालय, नगर कोंच के 6 परिषदीय विद्यालय, नगर जालौन के 7 परिषदीय विद्यालय, नगर कालपी के 10 परिषदीय विद्यालय, नगर पंचायत कदौरा के 6 परिषदीय विद्यालय, नगर पंचायत नदीगांव के 2 परिषदीय विद्यालय, नगर पंचायत रामपुरा के 3 परिषदीय विद्यालय, नगर पंचायत ऊमरी के 2 परिषदीय विद्यालय, नगर पंचायत एट के 1 परिषदीय विद्यालय, नगर पंचायत कोटरा के 3 परिषदीय विद्यालय एवं नगर पंचायत माधौगढ़ के 1 परिषदीय विद्यालयों में कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
विद्यालयों में कराये जाने वाले कार्य निम्नवत् है कक्षा-कक्षों में कोटा स्टोन, किंचिन टाइल्स, शौचालय में टाइल्स, छत की मरम्मत, नवीन शौचालय निर्माण, बाउण्ड्रीवाल एवं विद्यालयों में ब्रांडिग ध् पेटिंग कार्य कायाकल्पित किया जायेगा।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद प्रज्ञा जी
आपकी लेखन की कला बहुत ही स्पष्ट और मन को एक नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस लेख के माध्यम…