Mon. May 25th, 2026

जालौन। गुरुवार को आयकर, वाणिज्य कर विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण और जीएसटी आदि के नाम पर विभागों द्वारा निरीक्षण कर व्यापारियों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जनपद जालौन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी कार्यालय उरई पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखित ज्ञापन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा के आह्वान पर प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ की अगुआई तथा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारीगण ने उपस्थित होकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने प्रमुखता से व्यापारियों का पक्ष रखते हुए कहा कि इस प्रकार की छापेमारी अथवा किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अतः अतिशीघ्र ही इस प्रकार जीएसटी आदि के नाम पर की जा रही चैकिंग बंद की जाए। ज्ञापन देते समय व्यापारी बंधुओं के साथ प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारीजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights