Mon. May 25th, 2026

कुसमिलिया (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र से निकले बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात हमलावर एक अधेड़ पर फायर झोंक कर मौके से भाग गए। घायलावस्था में अधेड़ को मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झाँसी रिफर कर दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी रवि कुमार, एएसपी व सीओ ने जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे 161 किलोमीटर पॉइंट सिद्ध बाबा मंदिर के पास बुधवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने 33 बर्षीय मान सिंह पुत्र नत्थू सिंह मूल निवासी सिरसा कलार हाल निवासी कृष्णा हास्पिटल के पास कुठौंद पर फायर कर दिया। गोली मान सिंह की बाईं कनपटी को छूती हुई निकली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलिज उरई भेजा गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है। उधर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रवी कुमार ने बताया कि सरेराह फायरिंग करने बालों की तलाश की जा रही है। किन कारणों से मानसिंह फायर किया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पायाहै। मानसिंह पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है। एसपी के साथ घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी व थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights