Mon. May 25th, 2026

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्माष्टमी अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ, गोरखपुर, सहारनपुर व झॉसी टीमें पहुॅची सेमी-फाईनल में।

खेल निदेशालय,उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झॉसी के तत्वाधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर  मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झॉसी में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता के लीग मैचों की समाप्ति के बाद लखनऊ 09 अंको, गोरखपुर 12 अंकों, सहारनपुर 09 अंकों व झॉसी 09 अंकों के साथ अपने-अपने पूल में टॉप कर सेमी फाईनल में जगह बनाई। आज के मुख्य अतिथि-जूनियर हॉकी भारतीय टीम के सदस्य रहे  ऋषभ आनन्द एवं  रानी यादव द्वारा टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता के सेमी-फाइनल मुकाबले  दिनांक 13 दिसम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से पहला सेमी-फाईनल मैच-लखनऊ बनाम सहारनपुर एवं  अपरान्ह् 03ः00 बजे द्वितीय सेमी-फाईनल मैच-गोरखपुर बनाम झॉसी के मध्य खेला जाएगा।

             आज खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार रहेः-

वाराणसी व मिर्ज़ापुर के मध्य खेले गये मैच में मिर्जापुर की टीम 2-1 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक  रोशनी व गरिमा ने 01-01 गोल किया। वाराणसी की ओर से वर्तिका ने एकमात्र गोल किया।

मेरठ व कानपुर के मध्य खेले गये मैच में कानपुर 5-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से  हनि ने 03 गोल एंव  मुस्कान व निशा ने 01-01 गोल किया।

       गोरखपुर व मुरादाबाद के मध्य हुये मैच में गोरखपुर 7-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक 04 गोल  सुनीता कुमारी एवं  गिन्नी ए बी,  वन्दना पटेल व  पुष्पांजलि ने 01-01 गोल किया।

आजमगढ़ व अयोध्याजी के मध्य हुये मैच में गोल रहित 0-0 गोलों की बराबरी पर रहा।

लखनऊ व बरेली के मध्य खेले गये मैच में लखनऊ 14-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से कु0 मनीषा पटेल ने 06 गोल,  पीताम्बरी ने 04 गोल, खुशी ठाकुर 03 गोल किये।

झॉसी व चित्रकूटधाम’बॉदा’ के मध्य खेले गये मैच में झॉसी की टीम 06-00 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से  ज्योति सिंह व अलीषा खांन ने 02-02 गोल एवं  मोहिनी कुशवाहा व  चन्दा ने 01 गोल किया।

मिर्जापुर व कानपुर के मध्य खेले गये मैच में मिर्जापुर की टीम 5-2 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर हैट्रिक सहित 04 गोल  गरिमा व 01 गोल अंतिमा रॉय ने किया।

मुरादाबाद व अलीगढ़ के मध्य खेले गये मैच में मुरादाबाद की टीम 3-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से  सलोनी ने 02 गोल व आरजू ने 01 गोल किया।

मैचों के निर्णायक के रूप में संतोष सिंह लखनऊ,  ताजमुल्ल एच.जैदी मेरठ,  रश्मि सिंह बलरामपुर,  रूपेन्द्र सिंह झॉसी,  जावेद खांन झॉसी, सैय्यद अली झॉसी, मधु आगरा,  गौतम मिर्जापुर रहे।

प्रतियोगिता प्रभारी राजेश कुमार सोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी रहे।इस अवसर पर ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ क्रिकेटर, पूजा कुमारी हॉकी प्रशिक्षिका उरई, विकास वैंध्या जिम ट्रेनर, शैलेन्द्र कुमार व क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झॉसी का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights