Mon. May 25th, 2026


उरई (जालौन)। गोरखपुर में चल रही 66वीं राज्य स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता 2023 में जनपद जालौन के लिए आज का दिन गौरव पूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। राजकीय इंटर कॉलेज उरई के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने ऊंची कंूद मंे 193 सेमी से अधिक ऊंचाई कंूद कर प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजकीय इंटर कालेज उरई के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने खिलाड़ी रुद्र प्रताप सिंह तथा उनके कोच पुरुषोत्तम कुशवाहा को बधाई दी। जनपद के खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक की खुश खबरी से हर्ष की लहर दौड़ गई।
इसी क्रम में जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र दीपक यादव द्वारा 400 मीटर की रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एवं 800 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण रजत पदक एवं कांस्य पदक अपने नाम किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक निरंजन द्वारा खिलाड़ी दीपक यादव तथा उनके कोच महेंद्र पटेल को हार्दिक बधाई दी गई। जनपद जालौन के खिलाड़ी द्वारा स्वर्ण पदक, रजत पदक एवम कांस्य पदक जीतने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के यह प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि इन पदक विजेता खिलाड़ियांे को आगे खेलने के लिए जो भी यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उसका प्रदर्शन और उत्कृष्ट हो सके और राष्ट्रीय स्तर पर भी वह पदक जीत सके। प्रधनाचार्य डा. प्रवीण कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य डा. राकेश निरंजन, उत्तम निरंजन, अरविंद गौतम, कौशल किशोर गुर्जर, जयदेव नगाइच, कुलदीप गुप्ता, बृजेंद्र अहिरवार, अतुल कुमार अहिरवार, जितेंद्र राजपूत आदि ने पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights