Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। लड़कियां भी सभी बातों को अपने परिजनों के साथ शेयर करें। यदि कोई परेशान करता है तो तत्काल पुलिस की सहायता लें। यह बात महिला सेल टीम की एसआई रानी गुप्ता ने स्थानीय महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में आयोजित मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के समक्ष कही।
मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सेल टीम की एसआई रानी गुप्ता ने कहा कि बालिकाएं स्वयं के साथ होने वाले शोषण को बर्दाश्त न करें। यदि कोई आपको परेशान करता है तो तत्काल परिजनों को बताएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता भी लें। इसमें किसी भी प्रकार का संकोच न करें। कहा कि अब महिलाएं अबला नहीं है। बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं पुलिस, सेना के साथ ही अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को भी नाप रही है। महिलाओं को अपनी सोच बदलनी होगी। तभी उनका कल्याण संभव है। उन्होंने डायल 112, 1090, 1098 नंबरों पर कॉल करने के बारे में भी बताया। इस मौके पर एसआई दिलीप मिश्रा, मंगल सिंह चैहान, राधा, प्रीति, अनुपमा, आरती, विनीता, साक्षी आदि मौजूद रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights