Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य शौर्य यात्रा निकाली। जिसमें भक्त जय श्रीराम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में कई जगहों पर यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित शौर्य यात्रा नगर के बस स्टैंड, तहसील रोड, कोतवाली रोड, देवनगर चैराहा, पानी की टंकी होकर निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर भारत माता और प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार ने कहा कि न्यायालय से प्रभु श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के पक्ष में निर्णय आने के बाद से प्रत्येक वर्ष गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल शौर्य यात्राएं आयोजित करता रहा है। विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत व संगठित कर संघर्षशील बनाना है। इस प्रकार की यात्राएं हिंदू समाज में शक्ति का संचार करती हैं। हाथों में भगवा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर विहिप उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी, डॉ. बृजेंद्र दुबे, सिंटू महाराज, अभिषेक कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, आशीष परिहार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights