15 विधवा, 24 वृद्धा, 8 दिव्यांग पेंशन व 50 से अधिक जॉब कार्डधारकों का हुआ सत्यापन

कुसमिलिया (जालौन)। डकोर ब्लाक खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरेछा में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत एडीओ पंचायत बलबीर सिंह सेंगर की अध्यक्षता में जन चैपाल का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर उनका निस्तारण किया गया।

शुक्रवार को सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत मकरेछा में आयोजित जनचैपाल में 15 विधवा और 24 वृद्धा पेंशन 8 दिव्यांग पेंसन अथवा गरीब परिवारों के राशन कार्ड का सत्यापन किया गया। दो ग्रामीणों को खतौनी वितरण की गयी। खंड विकास अधिकारी द्वारा जन चैपाल में मौजूद 50 से अधिक जॉब कार्ड धारकों का जॉब कार्ड सत्यापन किया गया। एडीओ पंचायत द्वारा प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों गौशाला बाउंड्री वाल, मेड़बंदी, पंचायत भवन में इंटरलॉकिंग, बंधा निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास, आदि का निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों के सामने होने वाले विकास कार्यों की सूची पढ़कर कराए गए कार्यों की जानकारी ली गई।

इस मौके पर सेक्टर प्रभारी एडीओ मेहरबान सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह निरंजन, जेई शिव कुमार सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजपूत, पंचायत सहायक नेहा देवी के साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights