जालौन (उरई)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में प्रधान व सचिव द्वारा निर्धन व बेसहारा लोगों सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे अधिक परेशान निर्धन बेसहारा वर्ग के लोग हैं। उनके पास सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े तक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले कंबलों की आस रहती है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में प्रधान गीता मिश्रा व सचिव सुधा अग्रवाल द्वारा गांव में कैंप लगाकर निर्धन व बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। गांव के 20 लोगों को कंबल का वितरण किया गया।

कंबल पाकर अनीता, पानकुंवर, हरदयाल आदि ने बताया कि कंबलों ओढ़ने से उन्हें ठंड में कुछ राहत मिलेगी। इस समय कोहरा और सर्दी के चलते जीना मुश्किल दिख रहा है, कंबलों से राहत मिलेगी। इस दौरान कंबल पाने वालों के चेहरों पर खुशी दिखी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights