समाज कल्याण द्वारा संचालित होने वाला पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि समाज कल्याण विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभाँवर एवं दुनारा झाँसी में कक्षा 6,7,8,9 एवं 11 में शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रवेश पर कक्षावर, वर्गवार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा-11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश का आधार कक्षा 10 के प्राप्तांकों पर आधारित मेरिट के माध्यम से लिया जाना है।

 

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोछाभांवर के प्रधानचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों को निशुल्क शिक्षा की जो व्यवस्था समाज कल्याण विभाग के द्वारा की जा रही है जिससे गरीबी रेखा से नीचे यापन वाले छात्रों के लिए राम बण सिद्ध हो रहा है उन्होंने बताया कि छात्रों की सीटों की संख्या घट बढ़ सकती है। उपरोक्त सीटों को विद्यालयों में चस्पा दी गई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया घर बैठे आप  फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है – फॉर्म प्राप्त करने के लिए यहाँ  क्लिक करें https://drive.google.com/file/d/1xPVEFFRiWkUbdUf048DWWuRZ0_dPbhWm/view?usp=share_link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights