जालौन (उरई)। मीटर में अतिरिक्त प्रतिरोधक लगाकर बिजली चोरी कर रहे पांच लोगों समेत एक व्यक्ति द्वारा अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली की चोरी किए जाने पर बिजली विभाग प्राथमिकी दर्ज करा रहा है।

परीक्षणशाला उरई के सहायक अभियंता अनुपम सचान एवं विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर में संदिग्ध मीटरों की चेकिंग की गई। जिसमें सात मीटरों की जांच की गई। जिनमें पांच मीटर में अतिरिक्त प्रतिरोधक लगाकर बिजली चोरी होती हुई मिली। बिजली विभाग की टीम को मकबूल काशीनाथ, लाल सिंह दबगरान, विनोद कुमार मुरली मनोहर, वंशीधर चिमनदुबे, राजकुमार चिमनदुबे के यहां मीटर में अतिरिक्त प्रतिरोधक लगाकर बिजली चोरी होती हुई मिली। वहीं, राहुल निवासी काशीनाथ के सर्विस केबिल के अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली चोरी कर रहे है।

टीम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। निरीक्षण टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी अरविंद तिवारी, अवर अभियंता प्रवर्तन दल अजीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता मीटर अनुपम सचान, शिवम साहू, जेई पी राम, टीजीटू नरेंद्र सोलंकी, राहुल साहू आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights