झांसी। विश्वविद्यालय कैंपस में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब कैम्पस में बने हॉस्टल में बीटेक की थर्ड ईयर की छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आगंतुक हॉस्टल में रहने वाली गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय सृष्टि राय विश्वविद्यालय में बीटेक की थर्ड ईयर की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल जारी है। सूत्रों के मुताबिक मृतक छात्रा कई शिकायती पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को दे चुकी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही आखिर सृष्टि राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की।

6 दिन पहले ही मां मिलकर गई थी
मृतक छात्र का नाम सृष्टि राय (20) है। वह गोरखपुर के धर्मपुर के शाहपुर की रहने वाली थी। सृष्टि के पिता BSF में सूबेदार के पद से रिटायर हैं। मां हाउस वाइफ हैं। वह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के अंदर बने समता हॉस्टल में रहती थी। 6 दिन पहले उसकी मां भी मिलने आई थी। वह करीब 5 दिन तक रुकी थी। उसके बाद 6वें दिन चली गई थी।

फिलहाल घटना स्थल में जाने की परमिशन नही दी गई है सुरक्षाकर्मी ने अभी किसी को अंदर जाने नही दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights