उरई (जालौन)। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना द्वारा प्रयागराज झांसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। 17 जनवरी दिन मंगलवार को शुभ मुहूर्त में प्रयागराज-झांसी शिक्षक खण्ड निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डा. बाबूलाल तिवारी के चुनाव जन सम्पर्क कार्यालय का विधिवत पूजन उपरांत राजेन्द्र नगर उरई स्थिति सोम फैक्चर क्लीनिक के सामने सरोज गंगा कॉम्प्लेक्स का भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ कार्यालय में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मयंक त्रिपाठी, सह संयोजक अरुणेश वाजपेयी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बिक्रम सिंह, जिला मंत्री अमित निरंजन, दीपक अग्निहोत्री, केदार भारद्वाज, डा. विनोद अहिरवार, शीलू समाधिया, विपिन सेठ, शंकर शुक्ला, अमित द्विवेदी, वीर प्रताप, अविनाश दुवे, सहित दर्जनों माध्यमिक शिक्षकों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights