Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। मुंसिफ कोर्ट के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात बाइक चोरों ने उड़ाया। पीड़ित वाहन स्वामी ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है। नगर में मुंसिफ कोर्ट परिसर के बाहर से बाइक चोरी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
गुरूवार की शाम बाइक चोरों ने एक और बाइक को निशाना बनाया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी हरिश्चंद्र यादव किसी काम के चलते गुरूवार की शाम करीब 4 बजे मुंसिफ कोर्ट गए थे।
बाइक को वह गेट के बाहर खड़ी कर अदर काम निपटाने के लिए चलते गए। कुछ देर बाद काम निपटाकर जब वह वापस बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी।
काफी तलाश करने के बाद भी उनकी बाइक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली जाकर बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights