आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के सचिवालय में सफाई कर रहे युवक की तीन अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसको बचाने दौड़े लोगों को भी हमलावरों ने कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी में शुक्रवार दोपहर सफाई कर्मचारी सचिवालय में काम कर रहे थे। तभी अज्ञात तीन लोगों ने हॉकी से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। कालपी निवासी हिमांशु (20) पुत्र साकेत को दूसरे कर्मचारी ने बचाने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस पर उसने कमरे में अपने आप को बंद करके अपनी जान बचाई। आटा निवासी संतोष ने बताया कि हिमांशु का पिता गांव संदी में सरकारी कर्मचारी थे। हिमांशु अपने पिता के बदले में आज काम कर रहा था। तीनों बाइक सवारों ने दूसरे कर्मचारी संतोष से पूछा हिमांशु कहां है।

इस पर उसने बताया कि वो वहां है। बस इतने में हिमांशु के पास पहुंचे और हॉकी से मारपीट करने लगे संतोष ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह तीन थे। संतोष अपने साथी हिमांशु को नहीं बचा सका। उसके सामने ही पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। इसके बाद बिना नंबर की मोटर साइकिल से भाग गए है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों हमलावरों की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights