झांसी।  दो पक्ष आए आमने सामने जमकर हुआ हंगामा आपको बता दें झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र शिवाजी नगर में एक पेट्रोल पंप के पास खाली जमीन पड़ी है जिसमें एक पक्ष चारदीवारी बनवा रहा था। यह जानकारी जब दूसरे पक्ष को लगी तो समर्थकों के साथ पहुंच गया जिसके बाद पहले पक्ष के कई लोग आगे आए इसमें दोनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई एक पक्ष जहां निर्माण कराने पर आना था तो वहीं दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था।

सूचना पर सीओ सिटी राजेश कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे दोनों पक्षों को शांत कराया मामले की जानकारी ली तो जमीन विवाद और न्यायालय का कोई आदेश नहीं होने पर पुलिस ने काम को रुकवा दिया साथ ही है। हिदायत दी कि जब तक न्यायालय से कोई आदेश नहीं आता तब तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जाएगा फिलहाल यह मामला देर रात तक चलता रहा पक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि शुरू से ही यह जमीन हमारी है और शुरू से ही हम लोग यहां पर रहे हैं और दूसरे पक्ष के पास जमीन के नकली पेपर है।

रिपोर्ट छवि द्विवेदी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights