झाँसी : आज मंडलायुक्त झाँसी डॉ0 आदर्श सिंह, जिलाधिकारी झाँसी रविन्द्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की उपस्थिति में उ०प्र० विधान परिषद् के लिये इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दो पाली में सम्पादित किया गया ।

इस दौरान प्रथम पाली में मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में 250 कार्मिकों में से 14 मतदान कार्मिक अनुपस्थिति रहे एवं द्वितीय पाली में मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण में 300 कार्मिकों में से 28 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षकों द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा अनुपस्थित मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वह दिनांक- 20-01-2023 को द्वितीय प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण लें, अन्यथा की स्थिति में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights