Mon. May 25th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे

किसान सम्मान समारोह में प्रगतिशील किसानों को किसान सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

उरई (जालौन)। शुक्रवार को विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा व जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह जन्मदिवस का कार्यक्रम किसान सम्मान समारोह के रूप में विकास वभन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सदर विधायक व जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा की। संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे किसानों के लिए वे सदैव खड़े रहते थे किसानों का उत्थान ही होने का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने अपना जीवन किसान को सशक्त व प्रगतिशील बनाने में अपना बहुमूल्य समय दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति के बिना भारत की प्रगति संभव नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है किसानों की आय भी दोगुनी हो रही है किसानों के हित में सरकार सदैव तत्पर है। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कहा कि जनपद के किसान परिश्रमी मेहनती लगनशील तत्परता के साथ अपनी खेती को उपजाऊ करता है।

देश का विकास किसान की उन्नत से होता है जो हमें अन्न देता है उसे हम अन्नदाता के रूम में मानते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा संबंध विभागों में योजना चलाई जाती हैं किसान योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। किसान सम्मान समारोह में प्रगतिशील किसानों को किसान सम्मान पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सदर विधायक जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट 18 कृषकों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7 हजार रुपए एवं 18 कृषकों को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए से सम्मानित किया गया। विकास खंड स्तरीय उत्कृष्ट कृषकों को पुरस्कार 2 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन से बलराम सिंह लंबरदार, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चैहान आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार आदि संबंधित अधिकारी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights