Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी निवासी शिवमोहन दयाशंकर आदि ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव के बाहर बंबा निकला है। उक्त बंबा के बगल में चकरोड है। जिससे होकर किसान आगे खेतों तक पहुंचते हैं। लेकिन उक्त बंबा के बगल में स्थित चकरोड को कुछ किसानों ने तोड़कर खेत में मिला लिया और तार फेंसिंग कर खंभे गाड़ लिए हैं।

उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार बलराम गुप्ता, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, कानूनगो रामकुमार, लेखपाल हरेंद्र वर्मा व पूजा राजपूत गुरूवार को मौके पर पहुंचे। जहां बंबा के बगल में चकरोड पर अतिक्रमण पाया गया। अतिक्रमण को देखकर टीम ने ट्रैक्टर मंगवाकर तारों को हटवाकर खंभों को उखड़ा दिया। कब्जा की गई जमीन को भी खाली करा दिया गया। उक्त संदर्भ में तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। टीम ने मौके पर जाकर गाटा संख्या 161 का निरीक्षण किया और चकरोड पर मिले अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights