कुसमिलिया (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरका में देर रात युवक ने अज्ञात कारण के चलते कुएं में छलांग लगाई जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खरका निवासी 32 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र रामसेवक ने देर रात अज्ञात कारण चलते कुएं में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।
दिनेश घर में अलग कमरे में लेटता था। जब सुबह परिजनों ने चारपाई पर नहीं देखा तो तलाश शुरू कर दी। शंकर जी मंदिर के पास कुएं में शव पड़ा मिला तो परिजनों के होश उड़ गए और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी नहीं हुई थी।