Mon. May 25th, 2026

कोंच(जालौन)। कोतवाली में गुरुवार को सुरक्षात्मक दृष्टि से नगर के व्यापारियों की एक बैठक लेते हुए सीओ ने व्यापारियों के साथ मंत्रणा की।

आयोजित की गई बैठक में सीओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी ने उपस्थित व्यापारियों से कहा कि अपनी अपनी दुकानों प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं और शाम व रात्रि के समय रोशनी का समुचित प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से भीड़ जमा न होने दें और दुकानों की शटर चैनल आदि में अच्छी किस्म के तालों का उपयोग करें।

सीओ ने व्यापारियों से कहा कि आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान नजर आता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें,पुलिस 24 घंटे सहायता के लिए उपलब्ध है।सीओ ने कहा कि छोटी छोटी बातों पर ध्यान देने से घटनाओं को रोका जा सकता है जिसके लिए जागरूकता आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी अपने सुझाव सामने रखे। बैठक में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक सहित व्यापारी प्रभंजन गर्ग, संजय लोहिया, रामजी गुप्ता, छुन्ना धनौरा, दीपू अग्रवाल सहित भाजपा नेता बादाम कुशवाहा,नरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights