झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड जोन की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि 14 दिसंबर को इस यात्रा के झांसी आने पर कार्यकर्ता जोश के साथ इसमें सहभागिता करें।महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में ये यात्रा झांसी त पहुंचेगी। यात्रा यहां सुबह नौ बजे मेडिकल कॉलेज बाईपास से शुरू होगी। यात्रा शिवाजी नगर, मंडी मार्ग, लक्ष्मी गेट, बड़ाबाजार, नरिया बाजार, आदि जगह होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर के पास समाप्त होगी। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में यूपी में प्रवेश करेगी।

बैठक में बोले प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला – कार्यकर्ता जोश के साथ लें हिस्सा।

बैठक में मनीराम कुशवाहा, बलवान सिंह, पार्षद अरविंद बबलू, अफजाल हुसैन, आशिया सिद्दीकी, राजपाल सिंह मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights