Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर सड़क पर बह रहा है। जलसंस्थान में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने पाइप लाइन दुरूस्त कराने की मांग आला अधिकारियों से की है।


नगर के मोहल्ला तोपखाना में निसार अहमद के मकान के पास जलसंस्थान की पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन बिछी हुई है। उक्त पाइप लाइन करीब एक माह से लीकेज है। लीकेज पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर सड़क पर बह रहा है। इतना ही नहीं लीकेज पाइप लाइन होने के चलते घरों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। मोहल्ले के अकरम शाह, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र आदि ने बताया कि उक्त लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए वह कई बार जल संस्थान में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं की जा सकी है। एक ओर जहां सरकार जल संरक्षण पर जोर दे रही है। तो दूसरी ओर जल संस्थान पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। मोहल्ले के लोगों ने आला अधिकारियों से लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights