Mon. May 25th, 2026

जालौन (उरई)। जमीन को लेकर विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी भरत सिंह जमीन को लेकर विवाद माने हुए हैं। इसी को लेकर अक्सर गाली, गलौज व झगड़ा करते रहते हैं। मकान के दरवाजे को लगाने को लेकर उन्होंने शनिवार की सुबह गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights