टहरौली (झांसी)। दशहरे के पावन अवसर पर आज बड़ी माता मन्दिर पर कन्या पूजन के बाद विशाल कन्या भोज एव विशाल भंडारा किया गया जो सुबह से रात 11 बजे तक चलता रहा।

टहरौली मैं मां दुर्गा की दर्जनों प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर गोता खोरों के द्वारा ही प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। सुरक्षा के लिये तालाब पर पुलिस बल की कड़ी चौकसी ने प्रतिमा विसर्जन हेतु तालाब पर जाली लगाकर बेरिकेटिंग की जिससे कोई गहरे पानी में जाने न पाए।

मुख्य आकर्षण मां काली की मूर्ति रही जिसके साथ माता खेलती हुई मां बहिनें थी वही डी जे , ढोल, नगाड़े के साथ ही मां के जयकारे लगाते हुये हजारों की संख्या मैं भक्त अपने हाथों मैं लिए मां काली को तालाब पर लेजाकर आरती की बाद मैं विसर्जन गोता खोरों के द्वारा किया गया विसर्जन के बाद भक्तों मैं मायूसी देखने को मिली।

तालाब पर बजरिया बाजार की माँ राजराजेस्वरी, कैलाश साइकिल की माँ काली जी, गाता रोड ,बिजना रोड, तहसील के पास से, साहू की बगिया की माता, नई बस्ती, बमनुआ से माता और कई जगह से माता की प्रितमाओं को सिद्धनाथ तालाब पर पुलिस की मौजूदगी मैं विसर्जन कराया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

रिपोर्ट अंकित गौतम टहरौली 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights